Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बर्फबारी की वजह से शिमला-कुफरी में फंसे पर्यटकों को शिमला पुलिस ने बचाया

बर्फबारी की वजह से शिमला-कुफरी में सैकड़ों पर्यटक फंस गए। बर्फबारी के कारण सड़क पर गाड़ियां फिसलने लगीं और वाहनों की आवाजाही रुक गई। हालात को देखते हुए एसपी रतन सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के 200 पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

एक और ऑपरेशन में, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग (एचपीपीडब्ल्यूडी) के शिमला डोडरा केवर डिवीजन ने लारोट-चांशल-डोडरा केवर रोड पर बचाव अभियान चलाया।

चांशल टॉप पर सुबह से बर्फबारी में फंसे सात वाहनों में सवार 35 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। सभी यात्रियों और वाहनों को सुरक्षित लारोट गांव पहुंचा दिया गया है।