Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

टोयोटा की चुनिंदा गाड़ियां एक अप्रैल से हो जाएंगी महंगी

टोयोटा ने घोषणा की कि वो एक अप्रैल से अपनी चुनिंदा कारों की कीमत में बढ़ोतरी करेगा। वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर चुनिंदा कारों के कुछ वैरिएंट की कीमत में एक फीसदी तक का इजाफा करेगी। उत्पादन लागत और परिचालन खर्च में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी ने ये फैसला लिया है। टीकेएम ने कहा कीमतों में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी उत्पादन लागत और परिचालन खर्च बढ़ने की वजह से की जा रही है। टोयोटा के पास हैचबैक ग्लैंजा से लेकर प्रीमियम स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियों की भरमार है। इनकी कीमत 6.86 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये तक है।