Breaking News

India vs Japan: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी     |   पहाड़गंज: स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़, चार गिरफ्तार     |   जमुई बदसलूकी मामला: फरार नंदन यादव एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया     |   पंजाब पुलिस ने 'बिना यूनिफॉर्म' वाली वायरल एडवाइज़री को गलत बताया।     |   दिल्ली: एक लाख की फेक करंसी बरामद, बिहार के 2 लोग गिरफ्तार     |  

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चयनित शिक्षकों के चेहरे, पारदर्शी चयन प्रक्रिया की सराहना

लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति पत्र पाने वाले चयनित शिक्षकों ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बताते हुए खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

vvSDvsd

आँचल शुक्ला

वाराणसी के अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहॉल में कला विषय की प्रवक्ता (PGT) के पद पर चयनित आंचल शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी बढ़ रही है।

bdfbFDbf

ममता मौर्या

टीजीटी संस्कृत के पद पर चयनित ममता मौर्या ने बताया कि उन्होंने 2005 में एमए करने के बाद शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने कहा कि पहले कई बार परीक्षाएं रद्द हो जाती थीं या परिणाम आने में लंबा समय लगता था। ममता ने कहा कि इस बार चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें नियुक्ति पत्र भी मिल गया। लंबे इंतजार के बाद चयन होने पर उन्होंने खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

vSDSDfs

शिवम बर्नवाल

मऊ के शिवम बरनवाल का चयन टीजीटी गणित के पद पर हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के कारण युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

आजमगढ़ के श्री वैष्णव हरिहर दास इंटर कॉलेज में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता (PGT) पद पर चयनित गोपाल प्रजापति ने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने से उनका पूरा परिवार खुश है। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

गोरखपुर के पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान सहायक अध्यापक (TGT) पद पर चयनित कुमारी ऊषा सिंह ने भी नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वह अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी।

vfdvsfv

शिव मिश्रा

अमेठी के शिव प्रसाद मिश्रा का चयन टीजीटी संस्कृत के पद पर हुआ है। उन्होंने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की चयन प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि प्रक्रिया तेजी से पूरी होने से हजारों अभ्यर्थियों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि वह शिक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे।