Breaking News

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |   ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर; 8 की मौत, 25 घायल     |   EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा     |   भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा     |  

Kolkata: सड़क पर उतरे साधु-संत, बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर विरोध जताया

शेख हसीना सरकार के हटने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं और बाकी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ लगातार हिंसा हो रही है और अब पश्चिम बंगाल के कोलकाता में साधु- संतों ने एकजुट होकर शनिवार को बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

साधु-संतों ने बैनर लेकर कोलकाता की सड़क पर विरोध मार्च किया और हिंदुओं की सुरक्षा और उनके खिलाफ हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बांग्लादेश में अभी तक कई हिंदू मंदिरों, घरों और शोरूम, दुकानों में तोड़फोड़ की गई, महिलाओं पर हमला किया गया है।