Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

अकोला शहर में हीटवेव अलर्ट के साथ धारा 144 लागू

महाराष्ट्र का अकोला पिछले दो दिन राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये इस महीने दर्ज किया गया सबसे ज्यादा तापमान है।

लू को देखते हुए प्रशासन ने सार्वजनिक समारोहों पर रोक लगा दी है। साथ ही शहर में 31 मई तक धारा 144 लागू है। 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लोगों को सड़क किनारे ठेलों पर जूस पीते और गर्मी से बचने के लिए टोपी, छाते और दुपट्टे का इस्तेमाल करते देखा गया। 

'नौतपा' या गर्मी के सबसे ज्यादा नौ दिन शुरू होने पर मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मई में देश में गर्मी के दिन ज्यादा होंगे। उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में औसत तापमान सामान्य से ज्यादा होगा।