Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

कठुआ में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में हाल ही में हुए हमले में शामिल आतंकवादियों को पकड़ने और उन्हें बेअसर करने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी रहा। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है। 

गुरुवार को कठुआ के निवासियों ने कथित तौर पर दो संदिग्धों को देखा, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। 

मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया। बुधवार को एक दूसरे आतंकवादी को भी मार गिराने के बाद रात भर चली मुठभेड़ खत्म हो गई, लेकिन इस अभियान में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया।