पश्चिम बंगाल बीजेपी के 12 घंटे के बंद के दौरान बुधवार को टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया। मारपीट के दौरान एक आदमी बेहोश हो गया। जब टीएमसी कार्यकर्ता वहां पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर थे। दो दलों के सदस्यों के बीच पहले बहस हुई और कुछ ही देर बाद मारपीट की नौबत आ गई। कोलकाता रेप-मर्डर केस के खिलाफ बीजेपी ने बुधवार को 12 घंटे का 'पश्चिम बंगाल बंद' बुलाया है। ये बंद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक रहेगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.