Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

Rajasthan: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जैसलमेर बेहाल, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Rajasthan: राजस्थान में गोल्डन सिटी जैसलमेर अब भीषण गर्मी में तपकर लाल हो गई है। इसकी वजह ये कि नौतपा यानी सबसे गर्म नौ दिनों का दौर जारी है और इसने राज्य के रेगिस्तानी इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। जैसलमेर के लोगों के लिए सुबह से ही चिलचिलाती धूप और उमस का सामना मुश्किल हो जाता है। कोई भी इससे बच नहीं पाता, क्योंकि तपते सूरज के नीचे, झुलसा देने वाली हवाएं सड़कों पर जोर से बहती हैं।

जैसलमेर में भीषण गर्मी का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। आसमान से बरसती आग की वजह से लोग दोपहर के वक्त बाजारों और दुकानों से दूर ही रह रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कई उपाय लागू किए हैं ताकि लोगों को इन बेहद मुश्किल हालात से निपटने में मदद मिल सके।

अहम जगहों पर लोगों को राहत देने के लिए छाया और पीने के पानी का इंतजाम किया गया है। सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को तेज धूप से थोड़ी राहत पहुंचाने में पानी के स्प्रिंकलर काफी मददगार साबित हो रहे हैं।

पूरा भारत भीषण गर्मी की चपेट में है और 'नौतपा' की अभी-अभी शुरुआत हुई है। ऐसे में राजस्थान के रेगिस्तानी शहर जैसलमेर के लोग आने वाले दिनों में और भी ज्यादा झुलसा देने वाले गर्मी के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं।