Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

एससी समुदाय ने जल्लीकट्टू में भेदभाव का लगाया आरोप, आयोजन समिति ने आरोपों को किया खारिज

Tamil Nadu: तमिलनाडु में पेरियार उरविनमुरै संगम ने भेदभाव के आरोपों को लेकर मदुरै में जल्लीकट्टू प्रतियोगिता का बहिष्कार किया। एससी वर्ग से जुड़े इस समुदाय का कहना है कि उनके सांडों को जल्लीकट्टू में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शांति समिति की बैठकें भी हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद समुदाय ने इस मामले को लेकर अदालत में केस दर्ज किया है।

एक स्थानीय निवासी ने कहा,“हमने अपने सांडों को पलामेडु जल्लीकट्टू में शामिल करने की अनुमति के लिए जिला कलेक्टर के पास आवेदन दिया था। हमें बताया गया था कि ये सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम है और हमें अनुमति दी जाएगी। हमने सिर्फ इतना कहा था कि कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाए और इसे राज्य सरकार के कार्यक्रम के रूप में आयोजित करते हुए हमें भी शामिल किया जाए। कलेक्टर ने हमारी मांगें पूरी करने का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हम पिछले कई वर्षों से अलग-अलग तरीकों से विरोध करते आ रहे हैं।”

हालांकि, पलामेडु ग्राम पोथु महालिंगम स्वामी मठ कमेटी ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे इस आयोजन को सभी के साथ समान व्यवहार करते हुए आयोजित करते हैं। कमेटी के सचिव आर.के. प्रभु ने कहा, “हम सभी एक साथ हैं” और दावा किया कि पलामेडु में इस तरह का कोई भेदभाव या समुदायों के बीच कोई समस्या नहीं है, क्योंकि सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ रहते हैं।