Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

झारखंड के रामगढ़ में कार से 46 लाख रुपये नकद बरामद

झारखंड पुलिस ने रामगढ़ जिले में चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से करीब 46 लाख रुपये नकद बरामद किए। पैसा नेशनल हाईवे-33 पर टोल प्लाजा के पास मौजूद चेक पोस्ट एक कार से बरामद हुआ। ये कार  झारखंड के रांची जा रही थी।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा, स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकसभा चुनाव कराने के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन नकदी पर कड़ी निगरानी रख रहा है जो जिले में निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित कर सकता है। जिले में अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर कुल सात चेक पोस्ट बनाए गए हैं।