Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Himachal: शिमला के IGMC में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, मरीजों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

Himachal: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल शिमला के आईजीएमसी यानी इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बुधवार से रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो गई। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया।

राज्य के कई दूसरे सरकारी अस्पतालों में भी ऐसी ही रोबोटिक सर्जरी की सुविधाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। इससे मिल रहे बेहतर नतीजों की वजह से कई और संस्थानों में भी ये सुविधा जल्द देखने को मिल सकती है।

यह कदम राज्य सरकार के मेडिकल संस्थानों को बेहतर बनाने की कोशिशों का हिस्सा है। रोबोटिक सर्जरी को आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल में अगला कदम माना जाता है। ये मरीजों के ठीक होने का समय कम करने में मदद करती है और एडवांस्ड इलाज को ज्यादा आसान बनाती है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के मुताबिक, रोबोटिक सर्जरी में आमतौर पर लगभग तीन लाख रूपये का खर्च आता है। हालांकि शिमला के आईजीएमसी में सामान्य वार्ड के मरीजों को इस सर्जरी के लिए सिर्फ तीस हजार रुपये जबकि स्पेशल वार्ड लेने वाले मरीजों को 50 हजार रुपये देने होंगे।