Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

केरल के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से सड़क धंसी

केरल के कोझिकोड में भारी बारिश के बाद सड़क धंस गई। इससे कुछ घरों को नुकसान पहुंचा। उत्तरी केरल में पंथीरंकावु बाईपास पर सड़क धंसने के बाद गुस्से में लोगों ने नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया। 

केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इससे तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर समेत कई शहरों के निचले इलाकों में पानी भर गया। 

मौसम विभाग ने अलाप्पुझा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ानों में देरी हुई।