Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

Jharkhand: शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम सोरेन ने की समीक्षा

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों के साथ रांची में प्रस्तावित दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रस्तावित स्कूल निर्माण से जुड़ी जानकारियों को पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए समझा। अधिकारियों ने बताया कि आवासीय विद्यालय परिसर के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है।

ड्यूटी के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मी सहित आर्मी एवं सीपीएमएफ में कार्यरत जवानों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस स्कूल में 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया, "पुलिस की नौकरियों में, चाहे सीमा पर लड़ने वाले जवान हों या राज्य के अंदर पुलिस तैनात हो अगर कभी किसी घटना में उनकी मृत्यु हो जाती है, तो परिजनों का क्या हाल होता है, यह आपको पता होगा। आज हम लोगों ने विशेष रूप से इन जवानों के लिए ये व्यवस्थाएं करने का निर्णय लिया है। जो भी जवान अपने बच्चों को अपने ही वातावरण में बनाए गए विद्यालयों में शिक्षा दिलाना चाहते हैं, और विभिन्न घटनाओं में उनकी मृत्यु हो जाती है या उन्हें नुकसान पहुंचता है, तो उनके बच्चे उसमें पढ़ सकें।"