Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

इंदौर की फैक्ट्री में काम करने वाले आठ बाल मजदूरों का रेस्क्यू

 मध्य प्रदेश के इंदौर के पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक बैग बनाने वाली फैक्ट्री से आठ बाल मजदूरों को बचाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, पुलिस विभाग और एक एनजीओ की ओर से  ये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

आठ में से पांच नाबालिग 14 साल से ज्यादा उम्र के हैं जबकि बाकी 14 साल से कम उम्र के हैं। नाबालिगों से फैक्ट्रियों में काम कराए जाने की शिकायत पर रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई की।

शुरुआती जांच के बाद पता चला कि तीन बच्चे बिहार के थे और बाद में उन्हें बाल कल्याण समिति के पास भेज दिया गया।