Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

राजस्थान रॉयल्स की दिल्ली कैपिटल्स पर 12 रन से जीत

ऑलराउंडर रियान पराग की 45 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में हुए आईपीएल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। ये अब तक आईपीएल में पराग का सबसे ज्यादा स्कोर था। अपनी धुंआधार पारी में उन्होंने सात चौके और छह छक्के लगाए। आरआर का स्कोर आठवें ओवर में तीन विकेट पर 36 रन था। पारी खत्म होने पर टीम का स्कोर पांच विकेट पर 185 रन हो गया। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वार्नर ने 34 गेंद में 49 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 44 रन बनाकर दबाव कम करने की पूरी कोशिश की। लेकिन घरेलू मैदान में आरआर के बॉलिंग स्क्वाड के सामने डीसी बिखर गया। डेथ ओवर में राजस्थान के संदीप शर्मा और अवेश खान ने शानदार गेंदबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स के हाथ से जीत की उम्मीद छीन ली।