Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

राजस्थान: भिवाड़ी में अवैध रूप से रह रहे 60 बांग्लादेशी हिरासत में

राजस्थान पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और दूसरे देशों के लोगों के खिलाफ जारी कार्रवाई में 60 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशी अप्रवासी फर्जी दस्तावेजों के साथ रह रहे थे और कई जगहों पर काम कर रहे थे। भिवाड़ी जिले में 60 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू ने बताया, "भिवाड़ी एसपी के आदेशानुसार तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें भिवाड़ी में 25 और तिजारा सर्किल से 35 लोगों को हिरासत में लिया गया। भिवाड़ी जिले में कुल 60 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ जारी है।"

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक के आदेश पर भिवाड़ी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भिवाड़ी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, तिजारा और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पुलिस को अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू करने का निर्देश दिया था और राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने का निर्देश दिया है।