Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने कश्मीर रेल परियोजना की सुरक्षा का जायजा लिया

 रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) दिनेश चंद देशवाल जम्मू कश्मीर के कटरा और बनिहाल रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन की सुरक्षा का निरीक्षण करने के लिए घाटी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। सीआरएस ने अपना निरीक्षण कटरा रेलवे स्टेशन से शुरू किया और रियासी जिले में अंजीखाड़ नाले पर बने पहले केबल पुल का दौरा किया।

वो आज कटरा और बनिहाल के बीच और बनिहाल से कटरा तक वापस कश्मीर रेल परियोजना का स्पीड टेस्ट करेंगे। जम्मू और श्रीनगर के बीच रेल सेवा शुरू होने से पहले ये अंतिम सुरक्षा निरीक्षण है। सीआरएस की रिपोर्ट के बाद कटरा और कश्मीर के बीच रेल सेवा कभी भी शुरू होने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों की तरफ से पिछले एक हफ्ते में कटरा और बनिहाल रेलवे स्टेशन के बीच कई सुरक्षा निरीक्षण किए गए हैं।