Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

आज हरियाणा में राहुल गांधी की दो रैलियां

हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए महज एक हफ्ते का वक्त बचा है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में हैं. हर कोई उम्मीदवार अपनी जीत का दावा कर रहा है. इस बीच बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की रैलियों का दौर भी जारी है. 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे. वो साढ़े 12 बजे करनाल जिले की असंध विधानसभा क्षेत्र में स्थित अनाज मंडी में रैली करेंगे. इसके बाद वो हिसार के बरवाला में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ हरियाणा कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे.