Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

आज पटना जाएंगे राहुल गांधी, संविधान सुरक्षा सम्मेलन में लेंगे भाग

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बिहार में रहेंगे। बेगूसराय में 'पलायन रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल होंगे। इसे कांग्रेस के युवा नेता और जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शुरू किया है। कन्हैया बेगूसराय के ही रहने वाले हैं। राहुल ने पदयात्रियों से आग्रह किया है कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर इसमें शामिल हों। बेगूसराय के बाद राहुल 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' में हिस्सा लेने पटना रवाना हो जाएंगे। बेगूसराय में आयोजित मार्च का उद्देश्य रोजगार के अवसरों की कमी के कारण बिहार से युवाओं के बड़े पैमाने पर पलायन के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। राहुल गांधी इस पदयात्रा में शामिल होंगे। राज्य में नौकरियों और बेहतर अवसरों के लिए युवाओं की लड़ाई में उनके साथ अपनी एकजुटता का संकेत देंगे।

पदयात्रा के बाद पटना लौटेंगे राहुल

राहुल गांधी सुबह 9:50 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 10:10 बजे बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। पदयात्रा में भाग लेने के बाद वे दोपहर 1:00 बजे पटना लौट आएंगे। वापस लौटने पर वे श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान संरक्षण सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के बाद राहुल गांधी सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं से मिलेंगे और शाम को दिल्ली वापस लौटेंगे। उनका प्रस्थान शाम 4:10 बजे होगा।

कांग्रेस ऑफिस में राहुल की मीटिंग

राहुल गांधी स्थानीय समुदाय से मिलेंगे, उनकी समस्याओं पर विचार करेंगे तथा क्षेत्र के युवाओं के समक्ष उपस्थित ज्वलंत मुद्दों पर बात करेंगे। उनका यह दौरा बिहार विधानसभा चुनावों से पहले हो रहा है, जहां कांग्रेस के एकजुट विपक्षी मोर्चे के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की उम्मीद है। इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने बिहार के युवाओं को एकजुट करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया था।

सफेद टी-शर्ट पहनकर आने की अपील

अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार के युवा साथियों मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, 'पलायन रोको, रोजगार दो' यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए। इसका उद्देश्य पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावनाओं, उनके संघर्ष, उनकी पीड़ा से रूबरू कराना है। आप भी सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं, सवाल पूछें, अपनी आवाज बुलंद करें। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव डालें, उसे हटाएं। यहां रजिस्टर करके सफेद टी-शर्ट आंदोलन से जुड़ें।