Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

मुंबई के मेयर पद की दौड़, शिवसेना ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को होटल में ठहराया

Maharashtra: मुंबई के नए मेयर के चुनाव की होड़ तेज होने के साथ ही, शिवसेना ने अपने नवनिर्वाचित पार्षदों को एक आलीशान होटल में ठहराने का फैसला किया है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मुंबई नगर निगम चुनाव में 90 सीटों पर चुनाव लड़ा और 29 सीटें जीतीं। चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आए थे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि चुनाव के व्यस्त मौसम के बाद आराम करने के लिए पार्षदों को बांद्रा के एक आलीशान होटल में ठहराया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पार्षदों को इस आलीशान होटल में कितने समय तक रखा जाएगा।

पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित सदस्यों के प्रशिक्षण का हवाला देते हुए कहा कि पार्षदों को कुछ दिनों के लिए होटल में ठहराया जाएगा। यह कदम शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ईश्वर की कृपा से उनकी पार्टी महानगर में अपना महापौर नियुक्त कर सकती है।

शिंदे के 28 पार्षद बीजेपी के लिए शहर में पहली बार महापौर चुनने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की 227 सदस्यीय परिषद में बीजेपी ने 89 सीटें जीतीं। शिवसेना को 29 सीटें मिलीं, जबकि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) को 65 और एमएनएस को 6 सीटें मिलीं।

वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को 24 सीटें, एआईएमआईएम को 8, एनसीपी को 3, समाजवादी पार्टी को 2 और एनसीपी (एसपी) को बीएमसी में सिर्फ एक सीट मिली है।