Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

आरजी कर अस्पताल में तोड़-फोड़, पुलिस पर भी हुआ पथराव

कोलकाता रेप और मर्डर केस के विरोध में शहर के आरजी कर अस्पताल में लोगों ने गुरुवार देर रात तोड़-फोड़ की।

पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के रूप में करीब 40 लोगों ने अस्पताल में घुस कर तोड़-फोड़ की और पुलिस पर भी पथराव किया।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना में पुलिस की गाड़ी समेत कई वाहनों में नुकसान हो गया है। हिंसा में कुछ पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए हैं।