Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

वैभव गहलोत ने RCA के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

Jaipur: राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्य की बीजेपी सरकार पर आरसीए के साथ बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। गहलोत ने कहा कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया क्योंकि उन्हें लगा कि नई राज्य सरकार उन्हें काम नहीं करने देगी। 

वैभव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने इस्तीफा की घोषणा की। वैभव ने कहा, "आप सभी ने देखा कि कैसे आरसीए अकादमी को उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना जल्दबाजी में खाली कर दिया गया था। आरसीए कार्यालय को केवल 48 घंटे का नोटिस देकर खाली कर दिया गया था। ये उनके इरादों को दर्शाता है। इससे स्पष्ट है कि वे (बीजेपी सरकार) मुझे आरसीए में काम नहीं करने देंगे।"

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार बदलने के बाद आरसीए के खिलाफ दुर्भावना से कार्रवाई शुरू की गई। गहलोत ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा सभी जिला पदाधिकारियों को साथ लेकर चलने की कोशिश की और कभी भी किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं की। 

उन्होंने कहा कि वे क्रिकेट की बेहतरी के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे और उम्मीद जताई कि जो भी आरसीए का नया अध्यक्ष बनेगा वो क्रिकेट की बेहतरी के लिए काम करेगा। वैभव ने ये भी उम्मीद जताई कि उनके इस्तीफे से आईपीएल मैचों पर असर नहीं पड़ेगा।