Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

सियासी हलकों में सवाल: क्या है शिष्टाचार भेंटों का सरोकार...

पिछले एक पखवाड़े के भीतर देहरादून से लेकर दिल्ली तक भाजपा सांसद व प्रदेश सरकार के मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री की पार्टी के दो बड़े क्षत्रपों पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकातें चर्चाओं में हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री से भेंट की।

मुख्यमंत्री भी नई दिल्ली पहुंचे। प्रदेश के सियासी हलकों में इन मुलाकातों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब यह सवाल भी सत्ता के गलियारों में गूंज रहा है कि आखिर इन शिष्टाचार भेंटों का सरोकार क्या है। नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नेताओं और प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट की थी। उनके दून लौटने के कुछ दिन बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।