Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

पंजाब पुलिस ने सीमा पार के तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 30 किलोग्राम हेरोइन जब्त

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 30 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया और सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस के मुताबिक ड्रोन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी और ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की गई है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने एक कार से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।’’

‘‘गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था और बताया गया है कि हाल ही में उसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की बड़ी खेप मिली थी।’’