Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

पंजाब: मोगा में गोलीबारी के बाद बंबीहा गिरोह से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार

पंजाब पुलिस नेपंजाब के मोगा में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बंबीहा गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम 12 मार्च को डल्ला गांव में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में जांच कर रही थी।

मोगा के एसएसपी अजय गांधी ने बताया, "उस मामले के संबंध में मोगा पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि वही आरोपी एक और वारदात को अंजाम देने जा रहा है।" जब पुलिस टीम पहुंची तो अमन कुमार नाम के एक आरोपी ने पुलिस पर तीन बार फायरिंग की, जिस पर पहले से ही एफआईआर दर्ज है।

पुलिस ने अपने बचाव में दो राउंड फायरिंग की। आरोपी के पैर में एक गोली लगी है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। आरोपी बंबीहा गिरोह से जुड़ा हुआ है। जांच के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।