Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

पंजाब: अमृतसर में मंदिर के बाहर विस्फोट, कोई हताहत नहीं

पंजाब के अमृतसर में एक मंदिर के बाहर हुए विस्फोट से इसकी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और खिड़कियों के शीशे टूट गए। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे अमृतसर के खंडवाला क्षेत्र के निवासियों में दहशत फैल गई है।

घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर ठाकुर द्वार मंदिर की ओर आते हुए दिखाई दिए। कुछ सेकंड रुकने के बाद उनमें से एक व्यक्ति मंदिर की ओर कुछ विस्फोटक सामग्री फेंकता दिख और फिर मौके से फरार हो गया।

अमृतसर पुलिस कमीश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मंदिर के पुजारी ने पुलिस को रात करीब दो बजे घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे और दूसरे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीम विस्फोट में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं और उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्टा किए हैं। आगे की जांच जारी है।

पिछले चार महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को भी निशाना बनाया गया है और विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं।