Breaking News

एकता-विविधता भारत के डीएनए में है, मैडिसन स्क्वायर में बोले मोहन भागवत     |   किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई     |   CM मोहन यादव ने सतना-रीवा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया     |   ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी मददगार अफगान के रिश्तेदार को सेंट्रल अफ्रीकी गणराज्य भेजा     |   नेपाल के कई जिलों में भोटे कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट जारी     |  

पंजाब बीजेपी को जल्द मिलेगा नया पार्टी अध्यक्ष

पंजाब बीजेपी को जल्द ही नया पार्टी अध्यक्ष मिलने वाला है। पंजाब बीजेपी की 10 अप्रैल को चंडीगढ़ में एक अहम बैठक भी होने वाली है। बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष कल यानि 10 अप्रैल को पंजाब प्रदेश की बैठक लेंगे। अधिकारियों ने बताया की प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री प्रदेश चुनाव समिति के साथ साथ जिला चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी कल होने वाली बीजेपी की इस अहम बैठक में शामिल होंगे। 

पंजाब बीजेपी में एक ऐसे नेता है जो इन बैठकों में शामिल नहीं होते है। पंजाब बीजेपी के मौजूदा अध्यक्ष सुनील जाखड पंजाब बीजेपी के बैठकों से लगातार दूरी बनाए हुए है। पंजाब में बीजेपी की होने वाली इस बैठक से अंदाज लगाया जा रहा है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही पंजाब में नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान भी कर दिया जाएगा।