Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

पुणे कार हादसा: 3 आरोपितों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

पुणे कार हादसे के मामले में कोर्ट ने तीन आरोपितों को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया सांगले को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा 

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद, कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि बार के मालिक और कर्मचारियों ने एक नाबालिग को शराब परोसी थी, जिसके बाद में कार हादसे में दो लोगों की जान चली गई।

कोर्ट ने पब मालिकों की कड़ी आलोचना की और उन्हें कम उम्र के ग्राहकों को शराब परोसने के लिए जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने इस मामले में कथित रूप से शामिल 17 साल के लड़के के पिता को हिरासत में लिया था। नाबालिग को शराब परोसने के लिए दो होटलों के तीन अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है।

इस मामले में अब तक कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, नाबालिग के पिता समेत दो लोगों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग की ब्लड रिपोर्ट का अभी इंतजार है। हालांकि, रेस्तरां के सीसीटीवी फुटेज और वहां किए गए बिल भुगतान से संकेत मिलता है कि नाबालिग ने शराब पी थी।