Breaking News

US एयरस्ट्राइक में ईरानी नेवी अफसर की मौत, 4 दिन में 19 सैन्यकर्मियों के मारे जाने का दावा     |   वियतनाम में 15 भारतीयों की मौत पर एक्शन, पुलिस ने बोट कैप्टन को हिरासत में लिया     |   IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पूर्वोत्तर से बिहार तक भारी बारिश के आसार     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने जताया दुख, कहा- भविष्य में न हो ऐसा, SIT जांच पर भरोसा     |   वॉशिंगटन जाएंगे इराकी प्रधानमंत्री, तेल-गैस पर बड़े डील की उम्मीद     |  

राशनकार्ड धारकों को मिलेगा 3000 रुपये का पोंगल उपहार, पुडुचेरी सरकार की घोषणा

Pongal Gift: पुडुचेरी सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत आने वाले 3.47 लाख परिवारों को तत्काल प्रभाव से पोंगल उपहार के रूप में 3,000 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग को निर्देश दिया है कि ये राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) प्रणाली के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा कराई जाए। ये नकद सहायता पीडीएस कार्डधारकों को राशन दुकानों के माध्यम से दिए जाने वाले 750 रुपये मूल्य के मुफ्त पोंगल सामग्री पैकेट के अतिरिक्त होगी।

हर किट में चार किलोग्राम चावल, एक किलोग्राम नाटु शक्कर, एक किलोग्राम मूंग दाल, एक लीटर सूरजमुखी तेल और 300 ग्राम घी शामिल है। नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने तीन हजार रुपये के पोंगल उपहार के भुगतान को मंजूरी दे दी है।