Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी, सरकार से हस्तक्षेप की मांग

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ एक विरोध रैली आयोजित की गई। इस रैली में विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाग लिया और केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे है। रैली में तिरंगा झंडा, धार्मिक झंडे और प्लेकार्ड लेकर हिंदू, सिख और जैन समुदायों के सदस्यों ने भाग लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

एक प्रदर्शनकारी, सूरज सिंह ने कहा नागरिक समाज ने हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हिंसक हमलों के खिलाफ विरोध रैली निकाली। विभिन्न समुदायों के लोगों ने  जिनमें हिंदू, सिख और जैन शामिल हैं उन्होंने बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के खिलाफ विरोध किया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं, जबकि दुनिया एक मूक दर्शक बनी हुई है। हम वहां के समुदाय के खिलाफ ऐसी अराजकता को बर्दाश्त नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री और भारत सरकार को आगे हस्तक्षेप करना चाहिए और इसे समाप्त करना चाहिए।

एक अन्य प्रदर्शनकारी बंसी लाल ने कहा कि दुनिया को बांग्लादेश में हो रहे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों पर ध्यान देना चाहिए। दुनिया को हस्तक्षेप करना चाहिए। मानवाधिकार संगठनों को आगे आना चाहिए और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना चाहिए।