Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जालंधर में 250 साल पुराने पेड़ को बचाने के लिए एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन

पंजाब के जालंधर में एक किसान ने 250 साल पुराने बरगद के पेड़ को बचाने के लिए एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) के प्रोजेक्ट के खिलाफ शनिवार को विरोध शुरू कर दिया है।

स्थानीय तौर से 'बाबा बोहर' के नाम से मशहूर पेड़ सेहम गांव में है। 62 साल के किसान बलबीर सिंह ने कहा कि भारतमाला सड़क परियोजना के तहत, एनएचएआई ने उनकी 2.5 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

उन्होंने कहा कि वे एनएचएआई को पुराने बरगद का पेड़ नहीं काटने देंगे। उन्होंने कहा कि वे सरकार से इस पेड़ को बचाने की मांग करते हैं। बलबीर ने कहा कि सरकार जब तक उनकी मांग पूरी नहीं करती, तब तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।