Breaking News

अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |   इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वादियों के अदालत में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई     |  

सूखती अमरावती नदी से बढ़ी करूर के लोगों की मुश्किलें

तमिलनाडु में पलानी हिल्स और अनाईमलाई हिल्स के बीच मंजमपट्टी घाटी से निकलने वाली अमरावती नदी का सूखना करूर जिले के लोगों की चिंता बढ़ा रहा है।

करूर के लोगों का दावा है कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। उनके मुताबिक इलाके में मौजूद टेक्सटाइल इंडस्ट्री सरकार की इजाजत के बगैर ही नदी के पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जिले के किसानों ने सरकार से ज्यादा चेक डैम बनाने और खुश्क मौसम के लिए पानी को बचान की गुजारिश की है।