Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर

लाल किले पर झंडा फहराने के मामले में कीर्तिमान पहले प्रधानमंत्री नेहरू के नाम है। इसके बाद दिवंगत इंदिरा गांधी ने 16 बार लाल किले पर झंडा फहराया। नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। ऐसा कर पीएम मोदी लगातार 10 बार तिरंगा फहराने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ेंगे। हालांकि, वह इस मामले में पंडित जवाहर लाल नेहरू से पीछे रहेंगे, जिन्होंने लगातार 17 बार लालकिले पर झंडा फहराया था।

नेहरू ने 1947 से 1963 तक लगातार झंडा फहराया। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1976 तक व 1980 से 1984 तक लगातार पांच बार और कुल 16 बार लाल किले पर झंडा फहराते हुए देश को संबोधित किया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 2004 से 2013 तक लगातार दस बार झंडा फहराया था।

लाल किला परिसर में होने वाले स्वतंत्रता दिवस पर इस बार 11 श्रेणियों के तहत 18 हजार मेहमान आकर्षण का केंद्र होंगे। खास बात यह है कि इनमें से 4 हजार खास मेहमान महिला, किसान, युवा और गरीब वर्ग के होंगे। जाति पर मची सियासी महाभारत के बीच पीएम मोदी ने इन्हीं चार वर्गों को देश की चार जातियों में शुमार किया था।

ओलंपिक में शामिल सभी खिलाड़ी भी होंगे मेहमान समारोह में पेरिस ओलंपिक में शामिल हुए सभी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है।