Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

हैदराबाद में पोल्ट्री इंडिया एक्सपो का आयोजन

तेलंगाना के हैदराबाद में पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2024 जारी है। 16वीं बार हो रही ये प्रदर्शनी दक्षिण एशिया की सबसे बड़ी पोल्ट्री प्रदर्शनी है। इसमें बड़ी संख्या में मुर्गी पालने वाले किसान, उद्योग पेशेवर और इस उद्योग से जुड़े नीति निर्माता हिस्सा ले रहे हैं। एक्सपो में 50 से ज्यादा देशों से आए 400 से ज्यादा प्रदर्शक उद्योग से जुड़ी सबसे नई टेक्नोलॉजी और ट्रेंड की झलक पेश कर रहे हैं।

एक्सपो में पेश किए गए ऑटोमेशन सॉल्यूशन श्रम लागत को कम करने, दक्षता में सुधार करने और पोल्ट्री किसानों को अपना उत्पादन बढ़ाने में सक्षम बनाने में मदद करेंगे।

उभरती टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी देनेे के अलावा, पोल्ट्री इंडिया एक्सपो 2024 उद्योग जगत के लीडरों के लिए सहयोग बढ़ाने, जानकारी साझा करने और पोल्ट्री मैनेजमेंट के अलग-अलग पहलुओं में प्रगति का पता लगाने के लिए एक मंच के तौर पर काम करता है। तीन दिन की एक्सपो 29 नवंबर को खत्म होगी।