Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

अमेरिका से निष्कासित किए गए हत्या के दो आरोपितों को पटियाला में पुलिस ने गिरफ्तार किया

अमेरिका से निष्कासित किए गए दो लोगों को पटियाला में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ 2023 में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। उन्हें तीन दिन की रिमांड दी गई है।

एक आरोपित के परिवार ने सरकार से अपील की है कि उन्हें मिलने की अनुमति दी जाए। आरोपित की मां ने कहा, "हमें अपने बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। हमारे बच्चे निर्दोष हैं। हम नहीं जानते कि उन पर क्या अत्याचार हो रहा है। भगवंत मान कृपया हमारी आवाज सुनें। हमें अपने बच्चे से मिलवाएं।"