Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

अगरतला में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

त्रिपुरा पुलिस ने अगरतला से ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी उस समय हुई, जब तस्कर एमबीबी कॉलेज के पास ब्राउन शुगर बेच रहे थे। बता दें, ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए पुलिस स्पेशल ऑपरेशन चला रही है।

पूर्वी अगरतला पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अगरतला के शिवनगर और कल्याणी इलाकों में छापेमारी की गई। जिसमें पांच तस्करों को पकड़ा गया। ड्रग्स की बिक्री के संबंध में सटीक जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कॉलेज टिल्ला चौकी के अधिकारियों और पूर्वी पीएस के अधिकारियों ने मिलकर शिबनगर-मॉडर्न क्लब में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान, तीन लोगों को तुरंत हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनके पास से एक थैली और सैकड़ों शीशियां ब्राउन शुगर के अलावा एक स्कूटी मिली है।