Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कर्नाटक में पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी, ऑटो रिक्शा ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन

कर्नाटक के हुबली शहर में सैकड़ों ऑटो रिक्शा ड्राइवर, राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के विरोध में सड़कों पर उतर आए।

ऑटो ड्राइवरों ने अपने एसोसिएशन के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस को खत्म करने और इस स्कीम की वजह से बिजनेस में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग भी की।

कर्नाटक सरकार ने शनिवार को पेट्रोल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में तीन रुपये 50 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।