Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

कुलगाम में आतंकी हमले के विरोध में लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में लोगों ने ऐजाज शेख की हत्या को लेकर कैंडल मार्च निकाला। कश्मीर में दो जगहों पर आतंकवादियों ने हमला किया, जिसमें शोपियां में बीजेपी से जुड़े पूर्व सरपंच ऐजाज शेख की मौत हो गई और अनंतनाग में राजस्थान का रहने वाला एक पर्यटक जोड़ा घायल हो गया।

व्यापार संघों के प्रतिनिधियों, नागरिक समाज के सदस्यों, बार एसोसिएशन, नंबरदारों और चौकीदारों ने शोपियां के हिरपोरा में पूर्व सरपंच ऐजाज अहमद शेख की हत्या की निंदा की।

प्रतिनिधियों ने कहा कि वे लोगों की मौत से दुखी हैं और उन सभी परिवारों के साथ खड़े हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। लोगों ने कहा कि वे घाटी में शांति और सद्भाव से रहना चाहते हैं।