Breaking News

2020 दिल्ली दंगा: उमर खालिद-शरजील इमाम को झटका, जमानत अर्जी खारिज     |   अहमदाबाद में CG Semi OSAT फैसिलिटी पहुंचे PM मोदी, उद्घाटन के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित     |   तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल, AIADMK छोड़ TVK में पहुंचे पूर्व मंत्री वैगैचेल्वन     |   समस्तीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी पर बन रहे पुल का स्लैब गिरा, 4 मजदूर घायल     |   मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |  

सखीसिह नदी की सफाई के लिए साथ आए लोग, पर्यावरण को हरा भरा बनाए रखने की अपील

मिजोरम की राजधानी आइजोल में सखीसिह नदी को साफ करने के इरादे से पर्यावरण प्रेमी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे। दस्ताने, कचरा बैग और मजबूत इरादों से  लैस सैकड़ों लोग "सेव द रिपेरियन" पहल के बैनर तले मिशन सफाई में जुटे। हरे-भरे पर्यावरण के प्रति लोगों के एक ग्रुप ने नदी और उसके आस-पास के इलाके को साफ रखने की अपील की। उनका कहना था कि जिससे भविष्य के लिए ईको सिस्टम का सही रहना बेहद जरूरी है।

ये पहल बढ़ती पर्यावरणीय दिक्कतों और मिजोरम की राजधानी के प्राथमिक जल स्रोत तलावंग नदी को बचाए रखने के लिए है। छात्रों, एनजीओ कार्यकर्ताओं और अर्धसैनिक बलों के जवानों समेत हर वर्ग के लोगों ने प्लास्टिक मलबे, घरेलू कचरे को नदी और आस-पास के इलाके से हटाया। स्थानीय अधिकारियों और पर्यावरण संगठनों ने प्रदूषण से निपटने और पर्यावरणीय स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए की गई पहल की खुले मन से तारीफ की।