Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पटना: गांधी मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित करेगी जन सुराज पार्टी

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर गांधी मैदान में जन सुराज की आज पहली रैली करेंगे. गांधी मैदान में 2:00 बजे से यह रैली शुरू हो जाएगी. बिहार बदलाव रैली से प्रशांत किशोर अपनी ताकत दिखाएंगे. प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. पीके 2022 से लगातार बिहार में घूम रहे हैं. बिहार बदलाव रैली को सफल बनाने के लिए भी प्रशांत किशोर कई जिलों की यात्रा कर चुके हैं. गांधी मैदान में रैली को लेकर पूरी तैयारी की गई है. देर रात तक प्रशांत किशोर पार्टी के कोर टीम के साथ रैली की तैयारी की जानकारी लेते रहे.

बिहार बदलाव रैली गांधी मैदान में 2:00 बजे से शुरू हो जाएगी और यह देर शाम तक चलेगी. रैली 4 से 5 घंटे तक चलेगी. पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को रैली में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा और अंत में प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति का खुलासा करेंगे. बिहार बदलाव रैली को लेकर प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं तो वहीं जन सुराज की तरफ से भी अपनी तैयारी की गई है. गांधी मैदान के सभी गेट खुले रहने की बात कही गई है. सभी जिले से लोगों को लाने के लिए अलग-अलग टीम तैयार की गई है. 12 जिलों में प्रशांत किशोर ने उद्घोष यात्राएं की हैं. पार्टी नेताओं की ओर से पंचायत में भी बैठक कर लोगों को आने की अपील की गई है.

पार्टी नेताओं का ऐसे तो दावा रहा है कि 10 लाख से अधिक लोग आएंगे. बिहार बदलाव रैली को लेकर पटना में पोस्टर भी लगाए गए हैं और उसमें दावा किया गया है कि फैसला यहीं होगा. गंगा किनारे बने सत्याग्रह आश्रम में भी बड़ी संख्या में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है. पटना में जन सुराज के जगह-जगह झंडा, बैनर और पोस्टर भी दिख रहे हैं.