Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

पश्चिम बंगाल में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी यात्री बस, कई घायल

West Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के राजारहाट इलाके में शुक्रवार की सुबह एक यात्री बस रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई जिससे कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी।

ये दुर्घटना तब हुई जब कथित तौर पर एक अन्य बस से आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित हो गई। साल्ट लेक में करुणामयी जाते समय बस सड़क से उतर गई और रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिर गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि लगभग 46 लोगों को बचा लिया गया है और उनमें से आठ-नौ यात्रियों को गंभीर चोटों के चलते आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

एक घायल यात्री ने कहा, "मैं साल्ट लेक स्थित कार्यालय जा रहा था। बस पूरी तरह भरी हुई थी। दूसरी बस से आगे निकलने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया और हमारी बस नहर में गिर गई।"