Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

जम्मू के धान किसान बासमती चावल पर चाहते हैं MSP

जम्मू कश्मीर के जम्मू रीजन में बासमती चावल की खेती करने वाले किसान आने वाले बजट से उम्मीद बांधें हैं।

बासमती चावल इस इलाके में बड़े पैमाने पर पैदा होते हैं और ज्यादातर किसानों की रोजी रोटी इसकी खेती से जुड़ी है। किसान नई एनडीए सरकार से अपनी फसल के लिए वाजिब एमएसपी की मांग कर रहे हैं।

हालांकि धान की फसल एमएसपी में आती है लेकिन बड़े पैमाने पर निर्यात की जाने वाले बासमती चावल इसमें नहीं आते। कुछ किसानों की मांग है कि सरकार खेती के लिए कुछ रियायत दे जिससे उन्हें रोजी रोटी चलाने में आसानी होगी।

जम्मू कश्मीर में चावल की कुल पैदावार का 21 फीसदी हिस्सा जम्मू इलाके में ही होता है। यहां एक लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर चावल की खेती होती है।