Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

PM मोदी आज मुंबई और पालघर का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के मुंबई और पालघर का दौरा करेंगे।प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2024 को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे प्रधानमंत्री पालघर के सिडको ग्राउंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

वे पालघर में वधवन बंदरगाह की आधारशिला भी रखेंगे। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 76 हजार करोड़ रुपये है। इसका मकसद एक विश्व स्तरीय समुद्री गेटवे बनाना है, जो बड़े कंटेनर जहाजों की जरूरतें पूरी करके देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

पालघर जिले के दहानू शहर के पास मौजूद वधवन बंदरगाह भारत के सबसे बड़े गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक होगा और ये अंतरराष्ट्रीय शिपिंग मार्गों को सीधी कनेक्टिविटी मुहैया करेगा, जिससे ट्रांजिट का समय और लागत कम होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 1560 करोड़ रुपये की लागत वाली 218 फिशरीज प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे फिशरीज सेक्टर में पांच लाख से ज्यादा रोजगार के मौके पैदा होने की उम्मीद है। वे करीब 360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का भी शुभारंभ करेंगे।