Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

PM मोदी आज कई रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के लोगों को कई बड़ी सौगातें देने वाले हैं। पीएम मोदी आज नए जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम रेल से जुड़ी कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी तेलंगाना के चारलापल्ली में नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन और पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे।

जम्मू रेलवे डिवीजन से मिलेगा बड़ा फायदा

पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जम्मू रेलवे डिवीजन के बनने के बाद 742.1 किलोमीटर लंबे पठानकोट, जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, भोगपुर, सिरवाल और बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिन्दर नगर खंडों को काफी फायदा मिलने वाला है। भारत के अन्य हिस्सों और इस क्षेत्र के संपर्क में सुधार होगा और इसके साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

अन्य परियोजनाओं से भी बड़े फायदे

रेलवे द्वारा तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में डेवलप किया गया है। इसे करीब 413 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके बनने के बाद सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा जैसे शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़-भाड़ कम होगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी आज पूर्व तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखेंगे। रायगढ़ रेलवे डिवीजन ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संपर्क में सुधार करेगा और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास का प्रतिनिधित्व करेगा।