Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पीएम मोदी आज भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। वो आज  18वें प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी बुधवार शाम आंध्र प्रदेश से विशेष विमान से बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्य बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल ने उनका स्वागत किया।

कड़ी सुरक्षा के बीच मोदी का काफिला राजभवन की ओर बढ़ा, जबकि प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े थे। पीएम मोदी का काफिला सड़क से गुजरा तो लोक कलाकारों ने प्रदर्शन किया और आठ अलग-अलग जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सड़क किनारे पेड़ों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री रात में राजभवन में ही रुकेंगे।