Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

पीएम मोदी भुवनेश्वर में अखिल भारतीय डीजीपी सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के ऑल इंडिया कांफ्रेंस में भाग लेंगे। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू किए गए तीन दिनों के कांफ्रेंस में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद, तटीय सुरक्षा, नए आपराधिक कानून और नशीले पदार्थों सहित राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

ये देश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा प्रशासकों के लिए पुलिस द्वारा सामना की जाने वाली अलग-अलग ऑपरेशन, ढांचागत और कल्याण संबंधी समस्याओं के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर स्वतंत्र रूप से चर्चा और बहस करने के लिए एक इंटरैक्टिव मंच है। सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के डीजीपी और केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुख भाग ले रहे हैं।