Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

Rajasthan: पीएम मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे, पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान आएंगे और पचपदरा (बालोतरा) में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण के लिए राजस्थान आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुसार यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। बालोतरा जिले के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (एचआरआरएल) द्वारा यह रिफाइनरी लगाई जा रही है।