Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

UCC बिल पर ओवैसी ने धामी से पूछे ये सवाल

उत्तराखंड की बीजेपी सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) से जुड़ा बिल विधानसभा में पेश कर चुकी है. धामी सरकार का ये बिल चर्चा का विषय बना हुआ है. विपक्ष के कई नेता बिल पर खुलकर बयान दे चुके हैं. वे इसका विरोध कर रहे हैं. इसमें समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन, बसपा के मोहम्मद शहजाद समेत कई मुस्लिम नेता हैं. हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी इस बिल के खिलाफ हैं और उन्होंने बुधवार को बिल को लेकर कई सवाल किए हैं. उन्होंने बिल की खामियां बताई. ओवैसी ने कहा कि मुझे अपने धर्म और संस्कृति का पालन करने का अधिकार है. ये बिल मुझे अलग धर्म के नियमों का पालन करने को मजबूर करता है.

ओवैसी ने कहा, ‘उत्तराखंड का UCC बिल एक हिंदू कोड के अलावा और कुछ नहीं है. सबसे पहले बिल में हिंदू अविभाजित परिवार को छुआ नहीं गया है. क्यों? अगर आप उत्तराधिकार और विरासत के लिए एक समान कानून चाहते हैं तो हिंदुओं को इससे बाहर क्यों रखा गया है? क्या कोई कानून एक समान हो सकता है यदि वह आपके राज्य के बहुसंख्यकों पर लागू नहीं होता है?’