Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सुंदरकांड पर ओवैसी का तंज

एएमआईएम (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल की पार्टी (AAP) को आरएसएस का छोटा रिचार्ज बताया है. ओवैसी ने आम आदमी पार्टी पर यह हमला उसके सुंदरकांड पाठ को लेकर किया है. एएमआईएम चीफ ने कहा कि ये लोग संघ के एजेंडे का पूरा साथ दे रहे हैं. बिल्किस बानो के मसले पर इनलोगों ने चुप्पी साधे रखी थी. जब पूछा गया तो आप के नेताओं ने कहा कि वे शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मसलों पर बात करना चाहते हैं.