Breaking News

चंडीगढ़ में पंजाब BJP दफ्तर के बाहर हुए ब्लास्ट केस में दो संदिग्धों की पहचान हुई     |   तेलंगाना में 12 मार्च से अबतक अवैध रूप से जमा किए गए 3700 घरेलू LPG सिलेंडर जब्त     |   सुनेत्रा पवार 6 अप्रैल को बारामती विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी     |   ईरान की सेना ने जॉर्डन-कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक किए     |   ईरान की राजधानी तेहरान में धमाके की आवाज सुनी गई, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर     |  

विजयवाड़ा में 2,000 से ज्यादा लोगों ने नावों पर किया योग, अधिकारियों ने विश्व रिकॉर्ड का किया दावा

Andhra Pradesh: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, आंध्र प्रदेश सरकार रिकॉर्ड तोड़ जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन्ही कोशिशों के तहत बुधवार को विजयवाड़ा में कृष्णा नदी के तट पर 'वाटरक्राफ्ट पर योग' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल हुए दो हजार से ज्यादा लोग नावों, कयाकों और जेट्टियों पर एक साथ योग करते दिखे।

ये कार्यक्रम पूरे राज्य में चल रहे योगांध्र अभियान का हिस्सा था। 21 मई से 21 जून तक एक महीने चलने वाले इस कार्यक्रम का मकसद पूरे राज्य में योग को बढ़ावा देना है। अधिकारियों ने बताया कि 2,000 लोगों ने एक साथ वाटरक्राफ्ट पर योगाभ्यास कर नया विश्व रिकार्ड बनाया। अधिकारियों के मुताबिक राज्यव्यापी योग पहल योगांध्र का लक्ष्य दो करोड़ लोगों के पंजीकरण तक पहुंचना था जिसे पहले ही हासिल किया जा चुका है।
 
हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आधिकारिक समारोह इस साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में विशाखापत्तनम में मनाया जाएगा। अब तक आंध्र प्रदेश में 78,000 से ज्यादा योग स्थल पंजीकृत हो चुके हैं। राज्य सरकार योग दिवस समारोह के लिए लगभग एक लाख 34 हजार जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करना चाहती है।